राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल वन-स्टॉप समाधान है जिसके माध्यम से छात्रों के आवेदन, आवेदन रसीद, प्रसंस्करण, मंजूरी और छात्रों को विभिन्न छात्रवृत्ति के वितरण से लेकर विभिन्न सेवाओं को सक्षम किया जाता है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को राष्ट्रीय ई-शासन योजना (एनईजीपी) के तहत मिशन मोड परियोजना के रूप में लिया गया है
इस पहल का उद्देश्य छात्रवृत्ति आवेदनों के तेजी से और प्रभावी निपटान के लिए एक सरलीकृत, मिशन-उन्मुख, जवाबदेह, उत्तरदायी और पारदर्शी ‘स्मार्ट’ प्रणाली प्रदान करना और बिना किसी रिसाव के सीधे लाभार्थियों के खाते में धन की डिलीवरी करना है।
मिशन
राष्ट्रीय ई-शासन योजना के तहत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की मिशन मोड परियोजना (एमएमपी) का उद्देश्य देश भर में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा शुरू की गई विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को लागू करने के लिए सामान्य इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल प्रदान करना है।
अधिक जानकारी के लिए और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएँः https://scholarships.gov.in
Beneficiary:
बच्चे।
Benefits:
छात्रवृत्ति
How To Apply
https://scholarships.gov.in/homePage